घुटने के लिगामेंट को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 08:54

लिगामेंट इंजरी का घरेलू उपाय

आराम करें
बर्फ का इस्तेमाल
घुटनों पर पट्टी बांधना
घुटनों को मोड़ने से बचें
अदरक का इस्तेमाल
अरंडी के तेल का इस्तेमाल
नियमित व्यायाम करें

घुटनों के लिगामेंट्स में चोट लगने पर अपनाएं ये 9 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगा आराम :-

1. बर्फ से करें सिंकाई

लिगामेंट पर चोट लगने से कुछ घंटों के अंदर घुटनों के आसपास सूजन आ सकती है। सूजन से बचने के लिए बर्फ के टुकड़ों से प्रभावित स्थान की तुरंत सिंकाई करें। हर 3 से 4 घंटों के अंतराल में सिंकाई करने से सूजन की समस्या नहीं होगी। साथ ही अगर आपको सूजन हो गया है, तो इससे सूजन और दर्द की परेशानी दूर हो सकती है।

2. अदरक के जूस का करें इस्तेमाल

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि लिगामेंट्स के दर्द से राहत दिलाने के लिए अदरक के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में अदरक के रस का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। इसमें मौजूद औषधीय गुण सूजन को कम करने में असरदार होता है। लिगामेंट में चोट लगने पर सबसे पहले 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच ग्रीन टी, 1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर उबाल लें। अब इस पानी का सेवन नियमित रूप से करें। इससे लिगामेंट्स के दर्द और सूजन से तुरंत आराम मिलेगा।  

3. ऑलिव ऑयल से मसाज

लिगामेंट में दर्द को दूर करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें। अब इससे अपने घुटनों पर हल्के हाथों से मसाज करेँ। इसके बाद उस स्थान को सूती कपड़े से ढक दें। फिर उसपर हीटिंग बॉल या फिर कंबल रख दें। अब करीब 20 से 30 मिनट के लिए इसे इसी तरह छोड़ दें। आप दिन में दो से तीन बार इस क्रिया को अपना सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। ऑलिव ऑयल के अलावा आप पुदीने का तेल, अर्निका और कैमोमाइल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही सूजन से भी छुटकारा मिल सकता है। 

4. घुटनों को दे आराम

ध्यान रखें कि लिगामेंट में चोट लगने पर घुटनों को अधिक आराम की आवश्यकता होती है। इस दौरान आपके घुटनों पर अधिक दबाव नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि इससे लिगामेंट्स और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसलिए चोट लगने पर आराम करें। ध्यान रखें कि लिगामेंट पर अन्य मांसपेशियों और नसों की तरह ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है। इसलिए इसके चोट को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है। इसलिए अधिक से अधिक आराम करें। सोने से आपके पूरे शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे आपके घुटनों के लिगामेंट्स में लगा हुआ चोट जल्द से जल्द ठीक हो जाएगा।

5. अरंडी का तेल

लिगामेंट के दर्द और सूजन को दूर करने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैँ। अरंडी का तेल दर्द और सूजन को दूर करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। इसके लिए अरंडी का तेल लें। अब इस तेल से अपने घुटनों की अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे बैंडेज की मदद से बांध लें। नियमित रूप से दिन में 2 से 3 बार इस क्रिया को जरूर अपनाएं। इससे दर्द और सूजन से तुरंत आराम मिलेगा।

6. दूध, मिश्री और हल्दी

लिगामेंट में चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपको सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है। इस दूध को तैयार करने के लिए 1 गिलास गुनगुना दूध लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ी सी पीसी हुई मिश्री मिलाकर पिएं। इस दूध का नियमित रूप से सेवन करने से आपके दर्द और सूजन से काफी ज्यादा आराम मिलेगा। 

7. जौ का पानी

जौ के पानी का सेवन करने से लिगामेंट में होने वाले दर्द और सूजन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में थोड़ा सा जौ डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। इससे लिगामेंट्स में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिलेगा।

8. रोजाना करें योग

लिगामेंट में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से योग करें। दरअसल, योगासन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही इसस लिगामेंट लोचदार बना रहता है। इससे चोट लगने की संभावना कम होती है। लिगामेंट्स में चोट लगने से बचने के लिए आप वृक्षासन, बालासन, अर्ध-कपोतासन, पद्मासन इत्यादि योग का सहारा ले सकते हैं। इससे आपके घुटने मजबूत होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप योग करने की शुरुआत कर रहे हैं और आपको योग करना नहीं आता है, तो इस स्थिति में किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

9. घुटने के नीचे रखें तकिया

लिगामेंट में दर्द होने पर आप अपने पैरों को उठाए नहीं। अगर आप पैरों को मोड़ना चाहते हैं, तो इस स्थिति में अपने पैरों को हल्का सा उठाकर घुटनों के नीचे तकिया रखें। ध्यान रखें कि ऐसा करते वक्त आपके साथ कोई हो या फिर आपकी कोई और मदद करे। ताकि आपके घुटनों पर ज्यादा दबाव न पड़े।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info